Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/ 16 मार्च। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के आज 4 साल पूरे होने पर सीएम भगवंत मान चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले कोयले की खान से भी कमीशन खाया जाता था। हमने अपनी खान चालू कराई, जिससे थर्मल प्लांट चलाकर बिजली संकट को दूर किया गया। इससे पहले उन्होंने पिछले 4 साल में किए सरकार के कामकाज का बुकलेट जारी किया। बता दें कि साल 2022 में आम आदमी पार्टी को पंजाब में 117 में से 92 विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी। इस लैंडस्लाइड विक्ट्री के बाद सीएम भगंवत मान ने 16 मार्च 2022 को खटकड़ कलां में शपथ ली थी। सीएम मान ने कहा - बिजली फ्री करने को लेकर विरोधियों ने सवाल उठाए थे। वह भी सच होंगे, क्योंकि उन्हे पता था कि खजाने में पैसे छोड़े नहीं हैं। लेकिन हमने सारा काम किया। मार्च में सरकार आई। जुलाई 2022 से बिजली फ्री कर दी थी। यह लाभ सबको दिया गया। 90 फीसदी लोगों को फ्री बिजली मिल रही है। हमने पिछला बकाया और जुर्माने भी लोगों के माफ किए। खेतों को आठ घंटे बिजली देने का वादा पूरा किया। अक्टूबर में कोयले की झारखंड के पछवाड़ा में पंजाब सरकार की कोयले की खान बंद पड़ी थी। जब हमने उसे शुरू किया तो कोयला बढ़ गया। सीएम ने कहा - जो गारंटियां दी थी, वह पांच की जगह चार साल में पूरी कर दी है। हमने एक नई शुरूआत की है।