Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/ 16 मार्च।शहर को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से मौलीजागरां क्षेत्र में नशा विरोधी अभियान तेज कर दिया गया है। इलाके में क्राइम ब्रांच और स्थानीय लोगों के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर युवाओं को नशे से दूर रखने का संकल्प लिया। अभियान का नेतृत्व पूर्व पार्षद व पूर्व डिप्टी मेयर Anil Kumar Dubey ने किया। इस दौरान क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर Narender Patial अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि नशे की वजह से कई परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच रहे हैं और युवा अपराध की राह पर जा रहे हैं। इस मौके पर अनिल कुमार दुबे ने कहा कि नशे की लत के कारण कई युवा अपने घर का सामान तक बेचने को मजबूर हो रहे हैं और चोरी-लूट जैसी घटनाएं भी बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए प्रशासन और समाज को मिलकर प्रयास करने होंगे। इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाल ने नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग नशे के कारोबार में शामिल हैं, वे *रविवार तक सरेंडर कर दें*, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्मैक, चरस और गांजा जैसे नशों के खिलाफ पूरे शहर में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, समाजसेवी, महिलाएं और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।