Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
दलजीत अजनोहा हुशियारपुर हुशियारपुर/यूटर्न/ 16 मार्च।अखिल भारतीय संत समिति की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होशियारपुर के श्री ठाकुर द्वारा पट्टी में अखिल भारतीय संत समिति, पंजाब प्रदेश कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक कल महंत स्वामी पवन कुमार दास जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुई। बैठक में पंजाब भर से अनेक संत महात्माओं ने भाग लेकर संगठन के कार्यों और धार्मिक गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पंजाब प्रदेशाध्यक्ष डॉ. स्वामी दिनेश्वरानंद जी महाराज (चंडीगढ़), उपाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी मनकामनेश्वर जी महाराज (अमृतसर), प्रदेश महामंत्री पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी बसंत जी महाराज (नंगल डैम), सहमंत्री स्वामी श्रीधराचार्य जी महाराज (आनंदपुर साहिब) तथा सह-कोषाध्यक्ष महंत स्वामी पवन कुमार दास जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनके स्थान पर यह बैठक आयोजित की गई। इनके अतिरिक्त कई अन्य सहयोगी संत भी बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान संतों ने कहा कि पंजाब के दसों गुरुओं ने पंजाब की अस्मिता और मानवता की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। आज उसी अस्मिता को सहेजने और मजबूत करने की आवश्यकता है। संतों ने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकता को बढ़ाने के लिए अखिल भारतीय संत समिति अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। संतों ने यह भी कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है और समाज के हर वर्ग को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए मिल-जुलकर कार्य करना चाहिए। बैठक में समाज में आध्यात्मिक मूल्यों को मजबूत करने तथा भविष्य में धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों को बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष डॉ. स्वामी दिनेश्वरानंद जी ने अपने संबोधन में कहा के अखिल भारतीय संत समिति में पूरे भारत वर्ष की 127 संप्रदायों के संत महापुरुष शामिल है और अखिल भारतीय संत समिति की ओर से 2027 में एक विशाल आंदोलन किया जाएगा और यह आंदोलन कोई मार काट या झगड़े वाला नहीं होगा बल्कि विचारक होगा जिस में राष्ट्र विरोधी ताकतों के मुकाबले हेतु लोगों को जागरूक किया जाएगा और इसके अतिरिक्त पंजाब के अन्य कई अहम मुद्दों जिनमे धर्म परिवर्तन और अन्य शामिल थे जिनके समाधान सम्बन्धी विचार विमर्श भी किया गया