Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़, 1 जनवरी। हरियाणा सरकार वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान देने और समाज निर्माण में उनके अनुभव व योगदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2025-26 के लिए वरिष्ठ नागरिक सम्मान पुरस्कार योजना के तहत राज्य पुरस्कार प्रदान करेगी। इसके लिए इच्छुक व्यक्तियों और संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। हरियाणा सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि यह योजना समाज सेवा, कला, खेल और बहादुरी जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करने के साथ-साथ संस्थागत प्रयासों को भी प्रोत्साहित करेगी। प्रवक्ता ने बताया कि योजना के अंतर्गत शतवर्षीय पुरस्कार, श्रेष्ठ माता, शौर्य एवं बहादुरी, आजीवन उपलब्धि, वरिष्ठ पेंटर, मूर्तिकार, संगीतकार और खिलाड़ी जैसी व्यक्तिगत श्रेणियों में सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा श्रेष्ठ पंचायत, श्रेष्ठ स्वैच्छिक संगठन (एनजीओ), श्रेष्ठ वृद्धाश्रम और श्रेष्ठ दैनिक देखभाल केंद्र जैसी संस्थागत श्रेणियों को भी राज्य पुरस्कार से नवाजा जाएगा। पुरस्कार राशि के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कला और खेल श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार 50,000 रुपये, द्वितीय 30,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 20,000 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं संस्थागत श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार 1,00,000 रुपये, द्वितीय 75,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 50,000 रुपये दिया जाएगा।