Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/16 मार्च। ऊर्जा संरक्षण और एनर्जी कंजर्वेशन एंड सस्टेनेबल बिल्डिंग कोड को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेक्टर-10 स्थित होटल माउंट व्यू में एक जागरूकता कार्यक्रम तथा ऊर्जा दक्ष निर्माण सामग्री पर प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंजीकरण से हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया गया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर यूटी चंडीगढ़ के मुख्य अभियंता सी.बी. ओझा ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए ऊर्जा संरक्षण के महत्व और ऊर्जा दक्ष भवन निर्माण पद्धतियों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। अपने विशेष संबोधन में चंडीगढ़ प्रशासन की इंजीनियरिंग सचिव प्रेरणा पुरी (आईएएस) ने भविष्य की पर्यावरणीय और शहरी विकास संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए सतत और ऊर्जा दक्ष भवनों की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के समापन पर यूटी चंडीगढ़ के हेड EMC/SDA पवन कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इसके बाद गणमान्य व्यक्तियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें ऊर्जा दक्ष निर्माण सामग्री और तकनीकों को प्रदर्शित किया गया। तकनीकी सत्र के दौरान आर्किटेक्ट जित कुमार गुप्ता ने ऊर्जा संरक्षण, एनर्जी कंजर्वेशन एंड सस्टेनेबल बिल्डिंग कोड तथा सतत एवं ग्रीन बिल्डिंग्स की अवधारणा पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में कई कंपनियों ने ऊर्जा दक्ष निर्माण समाधान पर तकनीकी प्रस्तुतियां भी दीं। इनमें विनायक इंडस्ट्रीज द्वारा कूल रूफ पेंट, एच एंड आर जॉनसन टाइल्स द्वारा कूल रूफ टाइल्स, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा AAC ब्लॉक्स और ग्रीन बिल्डिंग वाटरप्रूफिंग, तथा महालक्ष्मी ब्रिक्स कंपनी द्वारा ऊर्जा दक्ष निर्माण सामग्री पर जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्टार रेटेड उपकरण, कूल रूफ टाइल्स, ऊर्जा दक्ष स्विचगियर, पावर क्वालिटी उपकरण और ऊर्जा प्रबंधन प्रणालियों से संबंधित तकनीकों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में लगभग 125 लोगों ने भाग लिया और अंत में प्रश्न-उत्तर सत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।