Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/17 मार्च।अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित एक्सिस बैंक डेराबस्सी के सामने तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे हवलदार गुलाब सिंह अंसार ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में पिंटू यादव पुत्र सियाराम यादव निवासी गांव सैदपुरा डेराबस्सी ने बताया कि 8 मार्च को सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर डेराबस्सी से जीरकपुर की ओर जा रहा था। जब वह एक्सिस बैंक के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने लापरवाही से उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में पिंटू यादव को गंभीर चोटें आईं और उसका मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल को तुरंत उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर ट्रक चालक गुरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।