Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
नई दिल्ली/यूटर्न/17 मार्च।सदाबहार नगमों पर आधारित आने से उसके आए बहार शीर्षक के साथ एक भव्य म्यूजिकल कार्यक्रम का आयोजन एक निजी होटल में किया गया,जिसमें मुख्य आयोजक अशोक गुप्ता रहे,जबकि कार्यक्रम के डायरेक्टर की भूमिका भूषण कुमार ने निभाई। सुबह से बाद दोपहर करीब पांच बजे तक चले इस म्यूजिकल कार्यक्रम में अंबाला,कुरुक्षेत्र,कैथल सहित ट्राइसिटी के करीब 40 गायकों ने भाग लिया और अपनी आवाज का जादू बिखेरा। जानकारी के अनुसार सूरों की इस महफिल का आगाज सुबह करीब 11 बजे सरस्वती माता की आराधना एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसके बाद गायक गायिकाओं ने अपनी मधुर आवाज से एक से बढ़कर एक दमदार नगमों की प्रस्तुति देकर सभी का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान अंबाला से आए मनोज कुमार ने जब से तेरे नैना मेरे नैनों से लागे, राजिन्द्र कुमार ने धीरे धीरे सुबह हुई,अनिल कुमार ने सिमटी सी शरमाई सी,महेश कुमार ने हमको तो जान से प्यारी,गाकर सबका मन मोह लिया। वहीं वेद बागडी ने अपनी आवाज का जादू चलाने के साथ साथ म्यूजिक सिस्टम पर भी अपनी उंगलियों का जादू दिखाया। इसके अलावा सुषमा रावल,रेणुका शर्मा,मधु,सुनीता,स्वामी बागवान,राज खोसला,अशोक कंडारा सहित अन्य ने अलग अलग नगमों की बेहतरीन प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। फोटो कैप्शन : म्यूजिकल कार्यक्रम के दौरान आयोजकों के साथ गायक और गायिकाएं।