Uturn Time
Breaking
Fatehabad: फतेहाबाद में आरोपियों का मुंडन कर बाजार में घुमाने की घटना से मचा हड़कंप New Delhi: एनसीआर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, ग्रीन एसएम की नई टैक्सी सेवा शुरू Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत Hisar: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हिसार में यातायात व्यवस्था पर असर Kaithal: नंदू गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैथल में छह बदमाश गिरफ्तार Hisar: हिसार पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर Patiala: पटियाला में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कम्पोस्टेबल लिफाफों में कड़ाह प्रसाद Mohali: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती खत्म, कर्मचारियों की होगी सीधी नियुक्ति
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/17 मार्च।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि AAP का तथाकथित “पंजाब मॉडल” केवल झूठे वादों और प्रचार तक सीमित रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चार साल पहले बड़े-बड़े वादों के साथ सत्ता में आई सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। चुग ने कहा कि चुनाव के समय AAP ने 25 लाख नौकरियां देने, चार महीनों में नशा खत्म करने और किसानों को हर फसल पर MSP देने का वादा किया था, लेकिन चार साल बाद भी इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी और युवाओं में निराशा लगातार बढ़ रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 16 मेडिकल कॉलेज, 16,000 मोहल्ला क्लिनिक और बुजुर्गों व विधवाओं के लिए 2,500 रुपये पेंशन जैसी घोषणाएं केवल कागजों तक सीमित रह गई हैं। चुग ने कहा कि सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था की स्थिति भी खराब हुई है और राज्य में नशा, गैंगस्टर गतिविधियां तथा उगाही के मामले बढ़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पंजाब के विकास की बजाय अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने में लगी है। उन्होंने कहा कि उद्योगों का पलायन, किसानों की परेशानियां और युवाओं की बेरोजगारी ने पंजाब की स्थिति को कमजोर किया है।