Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/17 मार्च।हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का सर्वोच्च और गरिमामयी मंच है, जहां जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता और अनुशासन के साथ चर्चा होती है। उन्होंने बताया कि बजट सत्र विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसी दौरान प्रदेश की आर्थिक दिशा, विकास योजनाएं और नीतिगत फैसले तय किए जाते हैं। मंत्री गंगवा चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर बरवाला विधानसभा क्षेत्र से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान पत्रकारों ने विधानसभा की कार्यवाही को नजदीक से देखा और प्रश्नकाल, शून्यकाल सहित विभिन्न मुद्दों पर होने वाली चर्चाओं को समझा। पत्रकारों ने विधानसभा भवन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और वास्तुकला के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक परंपराओं और आधुनिक वास्तुकला का प्रतीक बताया। प्रतिनिधिमंडल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही को करीब से देखना उनके लिए ज्ञानवर्धक रहा और इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बेहतर समझने का अवसर मिला। बाद में पत्रकारों ने मंत्री रणबीर गंगवा से शिष्टाचार भेंट की, जहां क्षेत्र के विकास कार्यों और परियोजनाओं पर चर्चा हुई। मंत्री ने आश्वस्त किया कि बरवाला क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के अंत में मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।