Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 17 March । पंजाबी गायक और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल को एक धमकी भरी कॉल मिलने का मामला सामने आया है। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताते हुए गिप्पी ग्रेवाल को मैसेज का जवाब न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। बताया जा रहा है कि इस धमकी भरी कॉल का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में कॉल करने वाला व्यक्ति कहता सुनाई दे रहा है कि उसने कुछ दिन पहले भी गिप्पी ग्रेवाल को मैसेज भेजा था, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला। ऑडियो में वह आगे कहता है कि “मैसेज को इग्नोर मत कर, नहीं तो गोलियां नहीं संभाल पाएगा।” साथ ही उसने यह भी कहा कि उसने “पाने ऐले” को भी मैसेज छोड़ा है और दोनों से जरूरी बात करनी है। कॉल करने वाला व्यक्ति गिप्पी को धमकाते हुए कहता है कि वह फिल्म बना रहा है, लेकिन कहीं ऐसा न हो कि मोहाली में उसी की फिल्म बनानी पड़ जाए। धमकी भरे इस ऑडियो के सामने आने के बाद पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में भी हलचल मच गई है। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस के पास औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। इस संबंध में मोहाली के डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि फिलहाल पुलिस को इस मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यदि शिकायत मिलती है तो ऑडियो की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो की सत्यता की भी जांच की जाएगी।