Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 02 Jan : श्री गुरु गोबिंद सिंह के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुवार को निकाले गए नगर कीर्तन का चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला और नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, आईएएस ने विशेष रूप से स्वागत किया। इस अवसर पर नगर निगम के स्पेशल कमिश्नर प्रदीप कुमार, आईएएस सहित कई पार्षद भी मौजूद रहे। नगर कीर्तन की शुरुआत सेक्टर-34 स्थित गुरुद्वारा साहिब से हुई, जो सेक्टर-8 स्थित गुरुद्वारा साहिब की ओर रवाना हुआ। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसमें पंज प्यारे, बच्चे, गतका जत्थे, विभिन्न धार्मिक संगठनों के सदस्य और शहर के अलग-अलग हिस्सों से आए श्रद्धालु शामिल थे, जिन्होंने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ सहभागिता की। मेयर हरप्रीत कौर बबला ने नगर कीर्तन के आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए संगत को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां दीं। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी की शिक्षाएं समाज को सेवा, त्याग और साहस का मार्ग दिखाती हैं। नगर निगम चंडीगढ़ की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। नगर कीर्तन मार्ग पर पीने के पानी, चाय और ब्रेड पकौड़ा की व्यवस्था की गई, ताकि संगत को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही पूरे मार्ग पर विशेष स्वच्छता व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई, जिससे नगर कीर्तन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।