Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
पंजाब/ यूटर्न/18 मार्च। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चल रहे सुरक्षा अभियान के तहत पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) बठिंडा टीम ने दो आरोपियों को दो हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार कर संभावित आतंकी हमले को टाल दिया। गौरव यादव (डीजीपी) के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बूटा सिंह उर्फ गुरप्रीत सिंह और हरमंदर सिंह उर्फ निक्का के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बरामद ग्रेनेड सीमा पार की अवैध सप्लाई चेन का हिस्सा थे, जिनका उद्देश्य प्रदेश की शांति भंग करना था। ऑपरेशन की जानकारी देते हुए अवनीत कौर सिद्धू ने बताया कि पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके आधार पर मोगा-फिरोजपुर रोड से दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल फाजिल्का में विस्फोटक अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।