Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/18 मार्च।रमजान के पवित्र माह में डेराबस्सी की मीरा माली मार्केट में उस समय भाईचारे और एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जब स्थानीय दुकानदारों ने सामूहिक इफ्तार का आयोजन किया। इस मौके पर हिंदू, सिख और मुस्लिम समुदाय के लोग एक ही दस्तरखान पर बैठकर रोजा इफ्तार करते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान सभी धर्मों के लोगों ने आपसी प्रेम, सौहार्द और एकजुटता का संदेश दिया। मुस्लिम भाइयों ने हिंदू और सिख भाइयों को गले लगाकर इफ्तार की मुबारकबाद दी, जिससे माहौल पूरी तरह भाईचारे के रंग में रंगा नजर आया। दुकानदारों ने बताया कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं और विभिन्न समुदायों के बीच दूरी को कम करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना आपसी प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है, जिसे इस इफ्तार के माध्यम से साकार करने का प्रयास किया गया है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और डेराबस्सी में गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत तस्वीर पेश करते हैं।