Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंजाब/ यूटर्न/19 मार्च। पंजाब सरकार ने एसिड अटैक पीड़ितों के लिए वित्तीय सुरक्षा और सामाजिक सम्मान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पिछले वर्ष से चल रही योजना को अब जेंडर-न्यूट्रल बनाया गया है। इसका मतलब यह है कि अब केवल महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुष और ट्रांसजेंडर पीड़ित भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि योजना के तहत मासिक वित्तीय सहायता को 8,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है, जो पीड़ितों के जीवन-यापन और पुनर्वास में मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि पीड़ितों के सम्मान, आत्मविश्वास और समाज में पुनर्स्थापना का एक महत्वपूर्ण कदम है। मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार हर हिंसा पीड़ित के साथ खड़ी है और उनका उद्देश्य एक ऐसा समाज बनाना है, जहां सभी पीड़ित समानता, सुरक्षा और सम्मान के साथ जीवन जी सकें। उन्होंने यह भी कहा कि एसिड हमले शारीरिक के साथ-साथ गहरी मानसिक और भावनात्मक पीड़ा छोड़ते हैं। इस योजना के माध्यम से सरकार पीड़ितों को यह भरोसा दिलाती है कि वे अकेले नहीं हैं और उनका जीवन फिर से सम्मान, आशा और आत्मविश्वास से भर सकता है।