Uturn Time
Breaking
Fatehabad: फतेहाबाद में आरोपियों का मुंडन कर बाजार में घुमाने की घटना से मचा हड़कंप New Delhi: एनसीआर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, ग्रीन एसएम की नई टैक्सी सेवा शुरू Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत Hisar: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हिसार में यातायात व्यवस्था पर असर Kaithal: नंदू गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैथल में छह बदमाश गिरफ्तार Hisar: हिसार पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर Patiala: पटियाला में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कम्पोस्टेबल लिफाफों में कड़ाह प्रसाद Mohali: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती खत्म, कर्मचारियों की होगी सीधी नियुक्ति
Logo
Uturn Time
दयालु योजना के 5,794 लाभार्थियों को 217.36 करोड़ रुपये जारी अब तक 49,998 परिवारों को 1,881.35 करोड़ की सीधी मदद: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़, 2 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना-1 (दयालु) के तहत 5,794 लाभार्थी परिवारों के बैंक खातों में 217.36 करोड़ रुपये की राशि जारी की। मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के लागू होने के बाद अब तक कुल 49,998 लाभार्थियों को 1,881.355 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता सीधे उनके खातों में भेजी जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने दयालु योजना-1 में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और भरोसेमंद बनी है। उन्होंने बताया कि अब लाभार्थियों का मृत्यु प्रमाण पत्र सीधे परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) से जोड़ा गया है, जिससे मृत्यु प्रमाण और दिव्यांगता प्रमाण पत्र का सत्यापन पीपीपी डेटा के माध्यम से आसानी से किया जा सकेगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि योजना का लाभ वास्तविक पात्र परिवारों तक ही पहुंचे। श्री सैनी ने कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए ‘जन सहायक – हेल्प मी’ मोबाइल ऐप भी शुरू किया गया है। इस ऐप के माध्यम से लाभार्थियों को वित्तीय सहायता आधार से जुड़े बैंक खातों में डीबीटी के जरिए समय पर भेजी जा रही है। इसके साथ ही आवेदनकर्ता ऐप के माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति और योजना से जुड़ी जानकारी भी ट्रैक कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना-1 के अंतर्गत परिवार पहचान पत्र में पंजीकृत वे परिवार शामिल हैं जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना की स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए संबंधित परिवार को 90 दिनों के भीतर पोर्टल पर आवेदन करना अनिवार्य है। इस योजना के तहत दुर्घटना में स्थायी रूप से दिव्यांग होने या मृत्यु होने की स्थिति में 1 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक मजबूत वित्तीय सुरक्षा कवच के रूप में कार्य कर रही है। इस अवसर पर स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण गुप्ता, हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास के मुख्य कार्यकारी श्री जयेन्द्र सिंह छिल्लर सहित कई वरिष्ठ अधि