Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
लुधियाना, यूटर्न 20 मार्च: डॉ. कोटनिस एक्यूपंक्चर चैरिटेबल अस्पताल, सलेम टाबरी, द्वारा गुरुद्वारा मंजी साहिब पातशाही नौवीं, गुज्जरवाल में लगाया गया 2 दिवसीय निःशुल्क एक्यूपंक्चर कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस कैंप का उद्घाटन जगदीश गर्चा (पूर्व कैबिनेट मंत्री) द्वारा किया गया इस मौके पर सरदार जसवंत सिंह छापा, प्रधान, सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट, लुधियाना तथा जत्थेदार जगरूप सिंह गुज्जरवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कैंप के दौरान बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लिया और कुल 78 मरीजों का सफलतापूर्वक उपचार किया गया। कैंप के दौरान बिना दवाई, बिना सर्जरी और बिना दर्द वाली प्रमाणित एक्यूपंक्चर पद्धति के माध्यम से कमर दर्द, सर्वाइकल, स्पॉन्डिलाइटिस, डिस्क प्रोलैप्स, जोड़ों और घुटनों का दर्द, नसों की कमजोरी, न्यूरोपैथी, माइग्रेन, अनिद्रा, मानसिक तनाव, लकवा, अधरंग, पुराना जुकाम, एलर्जी, शुगर से संबंधित समस्याएं, आंखों की कमजोरी, स्पोर्ट्स इंजरी तथा नशा मुक्ति संबंधी बीमारियों के लिए उपचार और निःशुल्क परामर्श प्रदान किया गया इस मौके पर अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. इंदरजीत सिंह ने बताया कि उनकी संस्था पिछले 50 वर्षों से एक्यूपंक्चर के माध्यम से कई लाइलाज बीमारियों का उपचार कर रही है यह एक ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसका शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता तथा यह पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावशाली है। अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों की विस्तृत जांच कर उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपचार दिया गया और साथ ही स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी प्रदान की गई। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के निःशुल्क कैंप भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्राकृतिक और प्रभावी उपचार पद्धति का लाभ उठा सकें। कैंप में डॉ. बलजिंदर सिंह ढिल्लों तथा डॉ. रघवीर सिंह ने अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान कीं। कैंप का संचालन और मरीजों की देखभाल करने में मनीषा, गगन भाटिया, तरसेम लाल, तानिया सहल, मीनू आदि ने भी अपना योगदान दिया