Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब/ यूटर्न/20 मार्च।रमजान उल मुबारक के पवित्र महीने में शहर में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। डेराबस्सी मुस्लिम वेलफेयर कमेटी की ओर से मस्जिद जन्नतुल फिरदौस (डेंटल कॉलेज के पास) में पूरे रमजान माह के दौरान रोजाना इफ्तारी का आयोजन किया गया। इस दौरान खास बात यह रही कि मस्जिद में इफ्तारी की खिदमत करने वाले बच्चों ने पूरे महीने बड़ी लगन, मेहनत और सेवा भाव के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। रमजान के समापन पर कमेटी की ओर से इन बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए उन्हें गिफ्ट और हदिया देकर सम्मानित किया गया। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि बच्चों ने इफ्तारी की तैयारी और व्यवस्था में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अनुशासन व सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने भी बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल से नई पीढ़ी में सेवा, जिम्मेदारी और धार्मिक मूल्यों के प्रति जुड़ाव मजबूत होता है।