Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
मोहाली/ यूटर्न/20 मार्च। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “युद्ध नशिया विरुद्ध” के तहत एसएएस नगर पुलिस ने शाही माजरा क्षेत्र में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाकर एक बड़ी सफलता हासिल की। इस दौरान पुलिस ने एक नामजद ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 8 ग्राम हेरोइन बरामद की। यह कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) विशेष डीजीपी टीएसएस राम सिंह, आईपीएस के निर्देशन में चलाया गया, जिसमें पुलिस की कई टीमें और गजटेड अधिकारी शामिल रहे। अभियान के दौरान पूरे इलाके को घेरकर घर-घर तलाशी ली गई, वहीं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस ने इस दौरान इलाके में रह रहे किरायेदारों और पीजी में रहने वाले लोगों का भी सत्यापन किया। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई का उद्देश्य नशा तस्करी में शामिल तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करना और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना है। एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।