Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/20 मार्च। सेक्टर-9 में जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह उर्फ चिनी की हत्या के मामले में जांच तेज हो गई है। परिवार की सहमति के बाद शुक्रवार को पीजीआई में पोस्टमॉर्टम शुरू कर दिया गया। कैथल मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू देते हुए 19 मार्च को पंजाब पुलिस ने हरियाणा के कैथल में मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान फिरोजपुर निवासी राजन उर्फ पीयूष पहलवान और नवांशहर निवासी प्रीतम शाह के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान दोनों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ लाया गया है। गैंगस्टर लकी पटियाल की साजिश पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस हत्याकांड की साजिश गैंगस्टर लकी पटियाल ने रची थी। जांच में सामने आया है कि आरोपी जिग ऐप के जरिए गैंगस्टर के संपर्क में थे और विदेश से भी उनके निर्देश मिल रहे थे। बताया जा रहा है कि एक आरोपी जनवरी में मलेशिया से भारत आया था। वारदात से पहले लंबी रेकी पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने वारदात से पहले कई दिनों तक चंडीगढ़, मोहाली और कैथल में रहकर रेकी की। उन्हें पीड़ित की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी और उसी के आधार पर जिम के बाहर घात लगाकर हत्या को अंजाम दिया गया। हथियार और भागने की प्लानिंग पहले से तैयार सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने सरहद पार से हथियार मंगवाए और उनका इस्तेमाल करने की प्रैक्टिस भी की। वारदात के बाद आरोपी बाइक से मोहाली की ओर भागे और रास्ते बदलते हुए हरियाणा पहुंच गए। पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए करीब 130 किलोमीटर तक उनका पीछा कर कैथल में ट्रेस किया। संयुक्त ऑपरेशन में हुई गिरफ्तारी पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और हरियाणा पुलिस की एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को घेर लिया। सरेंडर के लिए कहने पर आरोपियों ने फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उन्हें काबू कर लिया गया। परिवार को पुलिस का भरोसा मृतक के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए सहमति दी। पुलिस ने परिवार को आश्वस्त किया है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और गैंगस्टर कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है, जिससे इस हत्याकांड से जुड़े अन्य लोगों का भी खुलासा हो सकता है।