Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
लुधियाना/ यूटर्न/21 मार्च।लुधियाना में एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में चिंता का माहौल है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी 17 वर्षीय बेटी 18 मार्च को कंप्यूटर का आखिरी पेपर देने के लिए एक प्राइवेट स्कूल गई थी, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिवार ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, परंतु कोई सुराग नहीं मिल सका।बाद में जांच के दौरान सामने आया कि करन कुमार नाम का युवक, जो कोटकपूरा के प्रेम नगर इलाके का रहने वाला है, लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। थाना साहनेवाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। लड़की और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।