Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
हरियाणा/ यूटर्न/21 मार्च।विधानसभा बजट सत्र 2026-27 के बाद रेवाड़ी पहुंचे विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्षेत्र के लिए मिली बड़ी सौगातों की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इस बार का बजट सत्र ऐतिहासिक रहा, जिसमें सभी विधायकों को अपनी बात रखने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, जिनमें दिल्ली-रेवाड़ी-बावल नमो मेट्रो कॉरिडोर को अंतिम रूप दिया जाना प्रमुख है। साथ ही प्रदेश में बनने वाले 8 हजार ईडब्ल्युएस फ्लैट्स में रेवाड़ी को भी शामिल किया गया है। जिमखाना क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि शहर में नया अग्निशमन केंद्र स्थापित किया जाएगा और नागरिक अस्पताल की क्षमता 200 से बढ़ाकर 300 बेड की जाएगी। रोहतक-दिल्ली-झज्जर रेलवे लाइन पर 207 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा। धारूहेड़ा अस्पताल के उन्नयन और 300 करोड़ रुपये के दुग्ध प्लांट की स्थापना की योजना भी शामिल है। उन्होंने बताया कि जिला जेल परिसर में पेट्रोल पंप, आयुष औषधालय और आईएमटी विकसित करने की घोषणा हुई है। साथ ही पेयजल सुधार, पुस्तकालय निर्माण और महाग्राम योजना पर भी काम होगा।