Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
हरियाणा/ यूटर्न/21 मार्च।करनाल के पुराने बस स्टैंड पर रात के समय एक बड़ा हादसा होने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण एक बस में अचानक आग लग गई, जो धीरे-धीरे पास खड़ी दो अन्य बसों तक फैल गई। बस स्टैंड पर मौजूद कर्मचारी और अधिकारी तुरंत मौके पर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। उन्होंने प्रभावित बसों को साइड करने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को बुलाया। आग पर काबू पाने में कुछ समय लगा, और इस दौरान एक बस पूरी तरह जल गई जबकि दो अन्य बसें भी आग की चपेट में आईं। हालांकि अन्य बसों को भारी नुकसान होने से बचा लिया गया। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। प्रभावित बसों में से एक बस सुबह कैथल जाने वाली थी। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच के अनुसार हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ है, लेकिन पूरी जांच के बाद ही अंतिम कारण स्पष्ट होगा। हादसे की सूचना मिलते ही करनाल रोडवेज के जीएम मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों की तत्परता की सराहना की, जिससे अन्य बसों को ज्यादा नुकसान होने से बचाया जा सका। इस घटना के बाद सुरक्षा और रखरखाव पर पुनः ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया गया है।