Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
होशियारपुर/ यूटर्न/21 मार्च।संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित निरंकारी यूथ सिम्पोजियम (NYF Games) युवा वर्ग को आध्यात्मिक जागरूकता, निःस्वार्थ सेवा, शारीरिक सुदृढ़ता एवं सांस्कृतिक समृद्धि के संतुलित मार्ग पर प्रेरित कर रहा है। सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के दिव्य आशीर्वाद से निरंकारी यूथ फोरम (NYF) युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करता है, जहाँ वे अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाते हुए विनम्रता, अनुशासन, एकता एवं करुणा जैसे जीवन मूल्यों को आत्मसात करते हैं। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा मिशन का ध्वज फहराकर कानपुर में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को आशीर्वाद देते हुए सत्गुरु माता जी ने कहा कि “इस निरंकार प्रभु ने हमें यह तन बख्शा है, इसलिए हमारा शरीर स्वस्थ रहे, मन स्वस्थ रहे और हम प्रदूषण से दूर रहें। खेलों के माध्यम से टीम स्पिरिट देखने को मिलती है—अकेले तो हर कोई जी लेता है, लेकिन सभी को साथ लेकर जीने से ही संसार सुंदर बनता है। सभी का उत्साह ऐसे ही बना रहे और अपने जीवन को भक्ति से महकाएं।” इस कार्यक्रम में पूरे उत्तर प्रदेश से 15 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे कार्यक्रम में ऊर्जा, एकता एवं भाईचारे का अद्भुत संगम देखने को मिला। निरंकारी यूथ फोरम की एक विशेषता खेलों को समग्र विकास का माध्यम मानना है। आज आयोजित क्रिकेट, फुटबॉल एवं एथलेटिक्स जैसी खेल गतिविधियाँ न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करती हैं, बल्कि टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं सच्चे खेलभाव जैसे महत्वपूर्ण गुणों का भी विकास करती हैं, जिससे आपभाईचारे एवं एकता की भावना को बल मिलता है। इसके साथ ही, NYF द्वारा सांस्कृतिक एवं स्थानीय विरासत से जुड़े कार्यक्रमों को भी प्रोत्साहित किया जाता है, जिनमें संगीत, नाटक, कला एवं पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। ये प्रयास स्थानीय संस्कृति एवं इतिहास के संरक्षण एवं संवर्धन में सहायक होते हैं तथा युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़े रखते हैं। इन सभी प्रयासों के माध्यम से NYF यह संदेश देता है कि वास्तविक विकास शरीर, मन एवं आत्मा के समन्वित विकास के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति गहरी समझ एवं सम्मान में निहित है। निरंकारी यूथ फोरम आज के युवाओं को जिम्मेदार, संवेदनशील, सांस्कृतिक रूप से जागरूक एवं आध्यात्मिक रूप से प्रबुद्ध नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जिससे वे समाज में सकारात्मक योगदान देते हुए संतुलित एवं उद्देश्यपूर्ण जीवन जी सकें।