Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना/ यूटर्न/21 मार्च। टाटा स्टील फाउंडेशन और Schneider Electric के सहयोग से आज गिल रोड स्थित सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) लुधियाना में आधुनिक इलेक्ट्रिशियन वर्कशॉप का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव राय और स्टील प्लांट लुधियाना के प्रमुख डेविड विलियम ऑगस्टीन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। करीब 60 लाख रुपये की लागत से स्थापित इस अत्याधुनिक वर्कशॉप में सोलर वाटर पंप, सोलर डोमेस्टिक लाइटिंग, हाउस वायरिंग लेआउट तथा ऑटोमेटेड कॉन्टैक्टर कंट्रोल सर्किट जैसी आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। मुख्य अतिथियों ने संस्थान के CNC, रोबोटिक वेल्डिंग और टूल एंड डाई वर्कशॉप का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर आईएमसी चेयरमैन चरणजीत सिंह विश्वकर्मा और प्रिंसिपल बलजिंदर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। गांव कादियाना स्थित टाटा स्टील प्लांट के आसपास के छह गांवों के सरपंच भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य अतिथि सौरव राय ने कहा कि इस वर्कशॉप से हर वर्ष लगभग 80 प्रशिक्षुओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रिंसिपल बलजिंदर सिंह ने उद्योग और शिक्षण संस्थानों के समन्वय को युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कुंजी बताया। कार्यक्रम में स्टाफ और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।