Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
जेजों से माहिलपुर रोड, नंगल से गढ़शंकर रोड और गढ़शंकर रोड से श्री आनंदपुर साहिब रोड पर टिपरों की आवाजाही रहेगी बंद
दलजीत अज्नोहा होशियारपुर 21 March : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज यहां आदेश जारी करते हुए 22 मार्च को माहिलपुर में आयोजित होने वाली शहीद-ए-आजम भगत सिंह नेशनल मैराथन के मद्देनज़र टिप्पर/ट्रकों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है। जारी आदेशों के अनुसार यह प्रतिबंध 21 मार्च शाम 6 बजे से 22 मार्च शाम 6 बजे तक लागू रहेगा। आदेशों के मुताबिक श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर से शुरू होने वाली इस नेशनल मैराथन में विभिन्न कैबिनेट मंत्री, विधायक, वीआईपी और राज्य स्तरीय खिलाड़ी भाग लेंगे, जिसके चलते सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने हेतु यह कदम उठाया गया है। यह प्रतिबंध जेजों से माहिलपुर रोड, नंगल से गढ़शंकर रोड तथा गढ़शंकर रोड से श्री आनंदपुर साहिब रोड तक लागू रहेगा। इन मार्गों पर खनन सामग्री ढोने वाले टिप्पर/ट्रकों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।