Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
दलजीत अज्नोहा होशियारपुर 21 March : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में आम आदमी पार्टी सरकार की कारगुजारी पर प्रश्न चिन्ह उठाते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी सरकार का सवा लाख़ करोड़ रु कर्ज़ा लेकर भी पेट नहीं भरा तो गऊ सेवा के लिए इकत्रित्त किया जाने वाला गऊ सेंस खुर्द -वुर्द करना शुरू कर दिया है । उन्होंने कहा कि भाजपा अकाली सरकार के समय 2014 में सरकारी तथा संस्थागत गऊ शालाओं के लिए फंड उपलब्ध करवाने के लिए गऊ सेंस लगाया गया था। जिसके अंर्तगत सीमेंट ,बिजली ,दोपहिया तथा चौपहिया वाहन ,अंग्रेजी ,देसी शराब तथा वीयर व मैरिज पेलिसों से गऊ सेंस इकत्रित्त किया जाना शुरू किया था। उस समय सरकार ने जिला वार सरकारी गऊ शाले भी चलानी शुरू कर दी थी ताकि गऊ वंश जो सड़को पर घूमते है तथा कई तरह की दुर्घटनाओं का कारण बनते है उसे सम्मान पूर्वक गऊ शालाये में रख कर का भरण पोषण किया जा सके।उन्होंने कहा कि न ही सही ढंग से गऊ सेंस इकत्रित्त किया गया तथा न ही उसे खर्च करने के लिए कोई नियम बनाए गए व उसका ओडिट करवाया गया। इस बात का खुलासा पंजाब विधान सभा की सुवाडिर्नेट लेजिसलेशन कमेटी ने करते हुए सरकार पर आरोप लगाया है कि 12 वर्ष बीत जाने पर भी सरकार ने न ही गऊ सेंस के नियम बनाय है तथा न ही औडिटर जनरल से इसका हिसाब -किताब ओडित करवाया गया है। कमेटी की रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि मैरिज पेलिसों व अन्य स्रोतों से इसे वसूला भी है नहीं जाता। सबसे गंभीर आरोप यह है कि गऊ सेंस के 118 करोड़ रु खुर्द -वुर्द कर दिए गए है.जिनके बारे में कुछ भी पता नही चल रहा। श्री सूद ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा गऊ शालाओ की मदद करने की बजाए या गऊ वंश के लिए रखी गई गऊ चर भूमि से नजाइज कब्जे हटाने कि बजाय सरकार ने गऊ माता के लिए इकत्रित्त किया गऊ सेंस ही खुर्द -वुर्द करना शुरू कर दिया है जो कि अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान से पूछते हुए कहा है कि क्या वह इस घपलेबाजी का पर्दाफ़ाश करके गऊ वंश को न्याय दिलवाएगे?