Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 02 Jan : ढकोली पुलिस थाना की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गाजीपुर जट्टा गांव क्षेत्र से एक युवक को 7 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस स्टेशन ढकोली के मुख्य अधिकारी के निर्देशानुसार, सहायक पुलिस अधिकारी मनिंदर सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार और कांस्टेबल कमलदीप सिंह जांच किट के साथ निजी वाहन में गाजीपुर जट्टा गांव व कृष्णा एन्क्लेव रोड, पुष्प एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के पास मौजूद थे। शाम लगभग 7:15 बजे गाजीपुर जट्टा गांव की ओर से पैदल आते एक व्यक्ति ने पुलिस टीम को सामने देखकर अपने काले कोट की दाहिनी जेब से एक पारदर्शी मोम का लिफाफा सड़क पर फेंक दिया और भागने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम गुगन गर्ग पुत्र सतीश गर्ग, निवासी न्यू जेनरेशन सोसाइटी, ढकोली, जिला एसएएस नगर बताया। जांच अधिकारी द्वारा फेंके गए लिफाफे की जांच करने पर उसमें हेरोइन पाई गई। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर लिफाफे में 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन को सफेद कपड़े के थैले में डालकर पैकेट तैयार किया गया, जिस पर जांच अधिकारी ने अपनी मुहर लगाई। नमूना मुहर अलग से तैयार की गई। आरोपी द्वारा 7 ग्राम हेरोइन अपने कब्जे में रखने के आरोप में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-61-85 के तहत मामला दर्ज किया गया है।