Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 02 Jan : रामगढ़ रोड पर शनिवार को एक तेज रफ्तार सीटीयू बस की टक्कर से एक ऑटो रिक्शा पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके पर ही बस छोड़कर फरार हो गया, जबकि बस कंडक्टर मौके पर मौजूद रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो चालक रामगढ़ से डेराबस्सी की ओर सवारियां लेकर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार सीटीयू बस ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सड़क पर पलट गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ऑटो में फंसी सवारियों को निकालने के बजाय बस चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से ऑटो को सीधा किया गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बस कंडक्टर ने भी घायलों को अस्पताल ले जाने में सहयोग किया। हादसे के चलते कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे ऑटो को सड़क से हटाने के बाद सुचारू किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बस चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।