Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
जालंधर/ यूटर्न/23 मार्च।जालंधर में पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी (PRTC) कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने लंबित मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को जालंधर डिपो में कर्मचारियों द्वारा विशाल ‘गेट रैली’ का आयोजन किया गया। मुख्य मांगों में ‘किलोमीटर स्कीम’ के तहत जारी टेंडरों और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की प्रक्रिया शामिल है। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देते हैं, तो आंदोलन और अधिक उग्र हो सकता है। उन्होंने कहा कि किलोमीटर स्कीम प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टरों को बसें चलाने की अनुमति देती है, जिसमें केवल कंडक्टरों को शामिल किया जाएगा। उनका आरोप है कि यह कदम परिवहन विभाग के निजीकरण की दिशा में बड़ा खतरा है और इससे सरकारी खजाने और कर्मचारियों के रोजगार दोनों प्रभावित होंगे। कर्मचारियों ने स्पेशल कैडर पॉलिसी 2023 के तहत कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को सुरक्षा देने की भी मांग की। यूनियन का कहना है कि वर्षों से सेवा दे रहे कच्चे कर्मचारियों को जल्द पक्का किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और कहा कि वे लंबे समय से कम वेतन पर काम कर रहे हैं। यूनियन ने अपने मांग पत्र में विभागीय मुद्दों के अलावा किसानों और मजदूरों की समस्याओं को भी शामिल किया है, और सरकार से सभी वर्गों के हित में समाधान की अपील की है।