Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
हरियाणा/ यूटर्न/23 मार्च।हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने शहीदी दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि 23 मार्च भारतीय इतिहास का गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक दिन है, जो हमें इन क्रांतिकारियों के अद्वितीय बलिदान की याद दिलाता है। उनके अनुसार, इन वीरों ने अन्याय के खिलाफ संघर्ष का जो संदेश दिया, वह आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शहीदों की शहादत हमें सिखाती है कि राष्ट्र सर्वोपरि है और देशहित में किया गया हर त्याग आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार शहीदों और उनके परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें सहयोग प्रदान कर रही है। अंत में उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान केवल इतिहास नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य का मार्गदर्शक है, जो हर भारतीय में राष्ट्रभक्ति की भावना को जीवित रखेगा।