Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
पंजाब/ यूटर्न/23 मार्च।पंजाब में बैडमिंटन को बड़ा बढ़ावा मिलने जा रहा है, क्योंकि राज्य करीब 40 साल बाद राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) ने 38वीं सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी पंजाब को सौंपी है। पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रितिन खन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि यह चैंपियनशिप 9 से 12 दिसंबर 2026 तक जालंधर के रायज़ादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में आयोजित होगी। इसमें देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से करीब 350 खिलाड़ी भाग लेंगे। उल्लेखनीय है कि पंजाब में पिछली बार राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 1987 में आयोजित हुई थी। उन्होंने बताया कि बीएआई द्वारा स्टेडियम की आधुनिक सुविधाओं के निरीक्षण के बाद ही मेजबानी का अधिकार दिया गया। प्रतियोगिता में अंडर-13 लड़के और लड़कियों के सिंगल्स और डबल्स मुकाबले होंगे, जबकि विजेताओं को कुल 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। खिलाड़ियों, कोच और अधिकारियों के ठहरने और खाने की व्यवस्था भी एसोसिएशन द्वारा की जाएगी। यह आयोजन राज्य के उभरते खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर साबित होगा। स्टेडियम में हाल के वर्षों में लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से सुधार किया गया है, जहां अब 10 कोर्ट, जिम, रेस्टोरेंट और फिजियोथेरेपी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी इस स्टेडियम का दौरा कर चुके हैं और व्यवस्थाओं की सराहना कर चुके हैं।