Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
उत्तर प्रदेश/ यूटर्न/23 मार्च।उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिला वोट बैंक को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। अखिलेश यादव ने अब अपनी रणनीति में “पीडीए” (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के साथ “ए” यानी आधी आबादी को जोड़ते हुए महिलाओं पर फोकस बढ़ा दिया है। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने घोषणा की कि अगर 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो “नारी समृद्धि सम्मान योजना” शुरू की जाएगी, जिसके तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये सीधे बैंक खाते में दिए जाएंगे। इसके साथ ही पुरानी समाजवादी पेंशन योजना को नए रूप में लागू करने का भी वादा किया गया है। कार्यक्रम में उन्होंने मुलायम सिंह यादव की विरासत और अपनी सरकार की योजनाओं—1090 हेल्पलाइन, कन्या विद्याधन योजना और रानी लक्ष्मीबाई योजना—का भी जिक्र किया। वहीं डिंपल यादव ने महिलाओं की भागीदारी को देश की प्रगति के लिए जरूरी बताया। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने इस पर कड़ा पलटवार किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने सपा पर कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। विश्लेषकों का मानना है कि महिला वोट बैंक यूपी की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाता रहा है। ऐसे में नकद सहायता की यह योजना सपा के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है, लेकिन कानून-व्यवस्था और भरोसे का मुद्दा भी उतना ही अहम रहेगा। 2027 के चुनाव में यह मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।