Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
लालड़ू 23 March : लालड़ू गांव के सबसे बुजुर्ग, सम्मानित और मिलनसार व्यक्तित्व सुरजीत सिंह नंबरदार की स्मृति में महाराणा प्रताप भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और किसान संगठनों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा में हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा और पंजाब वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन सुभाष शर्मा ने भी विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने सुरजीत सिंह के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन सिधूपुर के प्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके पुत्र को यूनियन की ओर से सम्मान चिन्ह (सिरोपाव) भेंट किया। कार्यक्रम में सुभाष राणा, प्रेम राणा, जसवंत सिंह आलमगीर, जसवंत सिंह कुरली, भजन सिंह मीरपुरा, जीवन राणा, संदीप राणा और सुधीर राणा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।