Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 23 March : एयरोसिटी क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा जीरकपुर-मोहाली एयरपोर्ट रोड पर उस समय हुआ, जब दो युवक पैदल पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। मृतक की पहचान शीश पाल (करीब 41 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पेशे से भवन चित्रकार था। वह अपने चचेरे भाई विनोद के साथ एयरोसिटी स्थित अपने घर से एचपी पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शी विनोद के अनुसार, जैसे ही दोनों मुख्य सड़क पार कर रहे थे, तभी जीरकपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने शीश पाल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क के डिवाइडर से जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक ने कुछ दूरी पर कार रोकी। राहगीरों की मदद से घायल को उसी कार में चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मौके का फायदा उठाकर आरोपी चालक अस्पताल से फरार हो गया। शिकायतकर्ता विनोद ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी को पहचान सकता है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ है। फरार चालक की तलाश जारी है।