Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
90 दिन में बदलेगी दयालपुरा आयुष अस्पताल की तस्वीर, जल्द शुरू होंगी सेवाएं ,जीरकपुर को मिलेगा बड़ा सरकारी अस्पताल, यूनिवर्सिटी संभालेगी कमान
मेजर अली जीरकपुर 23 March : नगर काउंसिल जीरकपुर के वार्ड नंबर 25-26 के अंतर्गत गांव दयालपुरा में वर्षों से अधूरा पड़ा आयुष अस्पताल प्रोजेक्ट अब फिर से सुर्खियों में है। लंबे समय से ‘सफेद हाथी’ बन चुके इस प्रोजेक्ट को जल्द चालू करने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। आयुर्वेद विभाग पंजाब इस अस्पताल को होशियारपुर स्थित गुरु रविदास आयुर्वेद यूनिवर्सिटी को सौंपने की तैयारी में है, जिससे यहां स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होने की उम्मीद जगी है। बॉक्स यूनिवर्सिटी ने खुद भेजा प्रस्ताव, सरकार गंभीर विभागीय सूत्रों के अनुसार, अस्पताल को टेकओवर करने का प्रस्ताव खुद यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से भेजा गया है। पंजाब सरकार इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही है। खास बात यह है कि इस पर फैसला लेने वाली हाई-लेवल कमेटी में प्रदेश के प्रिंसिपल सेक्रेटरी भी शामिल हैं, जिससे योजना के जल्द अमल में आने की संभावना मजबूत मानी जा रही है। बॉक्स 60-90 दिन में मरम्मत, चोरी का नुकसान होगा पूरा बीते समय में अस्पताल भवन में चोरी और रखरखाव की कमी के कारण इसकी हालत खंडहर जैसी हो गई थी। बिजली की तारें, खिड़कियां और सैनिटरी का सामान चोरी होने से प्रोजेक्ट ठप हो गया था। अब विभाग ने 60 से 90 दिनों के भीतर मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। मरम्मत के बाद अस्पताल को यूनिवर्सिटी को सौंपा जाएगा और साथ ही स्टाफ भर्ती प्रक्रिया भी शुरू होगी। बॉक्स आधुनिक सुविधाओं के साथ बनेगा ट्रीटमेंट व रिसर्च सेंटर अस्पताल यूनिवर्सिटी को सौंपे जाने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इसे केवल इलाज केंद्र ही नहीं, बल्कि एक आधुनिक शिक्षण और शोध संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के साथ पंचकर्म और अन्य आयुर्वेदिक उपचार सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। यूनिवर्सिटी के पास पहले से ही संसाधन और विशेषज्ञ स्टाफ मौजूद है, जिससे संचालन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। बॉक्स ट्राईसिटी के अस्पतालों पर घटेगा दबाव जीरकपुर ट्राईसिटी का तेजी से विकसित हो रहा क्षेत्र है, जहां आबादी करीब 6 लाख तक पहुंच चुकी है, लेकिन यहां कोई बड़ा सरकारी अस्पताल नहीं है। लोगों को सामान्य इलाज के लिए भी चंडीगढ़ सेक्टर-32 या पंचकूला सेक्टर-6 के सरकारी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। ढकोली सीएचसी में सीमित सुविधाओं के कारण अधिकतर मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में दयालपुरा में अस्पताल शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी और आसपास के अस्पतालों पर दबाव कम होगा। बॉक्स क्या बोले अधिकारी आयुर्वेद विभाग पंजाब के डायरेक्टर डॉ. रमन खन्ना ने बताया कि दयालपुरा आयुष अस्पताल में हुए नुकसान की भरपाई का काम शुरू कर दिया गया है। अगले दो महीनों में मरम्मत पूरी करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अस्पताल को यूनिवर्सिटी को सौंपने का प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है और जल्द अंतिम बैठक के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। उम्मीद है कि तीन महीनों के भीतर काम पूरा कर स्टाफ भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।