Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 23 March : जीरकपुर के वीआईपी रोड स्थित सावित्री एन्क्लेव रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी ने सावित्री हाइट्स-2 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस स्टेशन जीरकपुर में शिकायत दर्ज कराई है। सोसायटी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि दूसरी सोसायटी के प्रधान, सचिव व अन्य पदाधिकारी अवैध रूप से निजी सड़क पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार, संबंधित पक्ष द्वारा 30 फीट चौड़ी निजी मेटल रोड पर पहले लोहे की बैरिकेडिंग लगाई गई और अब वहां ईंटों की दीवार का निर्माण किया जा रहा है, जो पूरी तरह गैरकानूनी है। इस कार्रवाई को लेकर सोसायटी ने इसे आपराधिक अतिक्रमण, शरारत, पब्लिक न्यूसेन्स और गलत तरीके से रास्ता रोकने का मामला बताया है। सोसायटी पदाधिकारियों का कहना है कि इस मामले में पहले ही 23 दिसंबर 2024 को डेराबस्सी की अदालत द्वारा स्पष्ट आदेश जारी किया जा चुका है, जिसमें उक्त निर्माण को अवैध माना गया था। इसके बावजूद आरोपियों द्वारा कोर्ट के आदेशों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि सावित्री एन्क्लेव सोसायटी एक रजिस्टर्ड नॉन-प्रॉफिट संस्था है, जिसमें 429 मकान और 157 प्लॉट शामिल हैं। इसके बावजूद उनकी निजी संपत्ति पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। सोसायटी ने पुलिस से मांग की है कि मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।