Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/ 24 मार्च। चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में रविवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। एक्टिवा सवार एक युवक को निशाना बनाकर अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के तुरंत बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। साउथ-वेस्ट डीएसपी धीरज कुमार के नेतृत्व में सेक्टर-39 थाना प्रभारी रामदयाल, क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाल और डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल इंस्पेक्टर चिरंजीव लाल समेत कई टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की और मौके से गोली का खोल भी बरामद किया। सीसीटीवी से मिली बड़ी सफलता पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं। जांच के दौरान मिले अहम सुरागों के चलते डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेक्टर-38 निवासी प्रयांशु के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया पिस्टल भी बरामद कर लिया है। शुरुआती जांच में यह कार्रवाई पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। डीएसपी बोले 4:40 बजे मिली थी सूचना मामले को लेकर डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि रविवार शाम करीब 4:40 बजे फायरिंग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ पुलिस के अनुसार आरोपी को सोमवार को जिला अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि फायरिंग के पीछे क्या कारण था और आरोपी के पास अवैध हथियार कहां से आया। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। वहीं, दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।