Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/ 24 मार्च।चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने सोमवार को राहुल गाँधी से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शिष्टाचार भेंट की। राहुल गांधी अपनी दो दिवसीय शिमला यात्रा के बाद चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे। इस दौरान लक्की ने शहर के मौजूदा राजनीतिक हालातों पर विस्तार से चर्चा की और आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न जनहित मुद्दों को भी राहुल गांधी के समक्ष रखा। बताया गया कि राहुल गाँधी ने लक्की की बातों को गंभीरता से सुना और संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि इस बैठक से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है, जिससे आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती मिलेगी।