Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
श्री शारदा माता मंदिर साधुनगर की संस्था ‘श्री शारदा माता परिवार 7249’ में आज एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के प्रधान राकेश अचिंत व सभी सदस्यों की सहमति से राकेश शर्मा को संस्था का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया। नियुक्ति के उपरांत प्रधान द्वारा राकेश शर्मा का मीठा मुंह करवाकर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। नवनियुक्त चेयरमैन राकेश शर्मा ने कहा कि वह मंदिर के सभी कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे तथा संस्था के सभी सदस्यों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर सेक्ट्री रजनीश शर्मा, वाइस प्रधान दीपक मग्गो, कैशियर कुणाल कौशिक सहित सदस्य संदीप भटनागर, तुषार कौशिक, सुमित वर्मा, अमरीश भल्ला, प्रकाश कुमार, जतिन धीमान और अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।