Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जालंधर/यूटर्न/ 24 मार्च। जालंधर के जोहल मार्केट में स्थित एक मशहूर सोया ट्रीट शॉप में उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब एक ग्राहक ने सोया पनीर में बाल मिलने का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार, वनी नामक स्थानीय ग्राहक दुकान से सोया पनीर खरीदकर घर ले गया था। घर पहुंचकर जैसे ही उसने पैकेट खोला, तो पनीर के टुकड़ों के बीच एक बाल फंसा हुआ दिखाई दिया। इस पर ग्राहक ने तुरंत दुकान पर जाकर शिकायत करने का फैसला किया। ग्राहक का कहना है कि उसे उम्मीद थी कि दुकानदार अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगेगा, लेकिन इसके विपरीत दुकान के कर्मचारियों ने उससे बहस शुरू कर दी। आरोप है कि कर्मचारियों ने न केवल शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया, बल्कि ग्राहक के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर हंगामा शुरू हो गया। इस घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए, जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काफी देर तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। घटना से आहत ग्राहक ने प्रशासन से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। उसने खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच करने और दुकान के स्टॉक व साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण कराने की अपील की है। स्थानीय लोगों ने भी इस तरह की लापरवाही पर सख्त कदम उठाने की मांग की है।