Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
हरियाणा/यूटर्न/ 24 मार्च।करनाल पुलिस की सीआईए थ्री शाखा ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ करीब 60 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, चोरी और स्नैचिंग जैसी वारदातें शामिल हैं। आरोपी ने हाल ही में करनाल की नेताजी सुभाष मार्केट स्थित एक साड़ियों की दुकान से करीब 17 लाख रुपये की साड़ियों की चोरी की थी।डीएसपी राजीव कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 2-3 मार्च की रात को हुई इस चोरी की जांच सीआईए थ्री को सौंपी गई थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने अर्जुन शर्मा नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया पूरा माल बरामद कर लिया है, हालांकि वारदात में इस्तेमाल की गई कार अभी बरामद की जानी बाकी है। फिलहाल आरोपी पुलिस रिमांड पर है और जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। डीएसपी के अनुसार, आरोपी एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ विभिन्न प्रकार के करीब 60 मामले दर्ज हैं, जिनमें वाहन चोरी, अन्य चोरी, एक हत्या और स्नैचिंग के मामले शामिल हैं। बताया गया कि आरोपी ने कम उम्र में ही अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था और अब 52 वर्ष की आयु में भी लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा था। जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी के बाद अपना ठिकाना बदल लेता था और अलग-अलग जिलों व राज्यों में वारदात करता था। इस मामले में भी वह चोरी की साड़ियां अंबाला ले गया था, जहां उसने एक किराए की दुकान ले रखी थी। बाद में वह पंजाब चला गया, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।