Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
हरियाणा/यूटर्न/ 24 मार्च।महेंद्रगढ़ नगर पालिका ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा उठान अभियान की शुरुआत की है। इस अवसर पर विधायक कंवर सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में नए टेंपो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में डीएमसी रणबीर सिंह, नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी और सभी पार्षदगण भी उपस्थित रहे। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करीब 4 करोड़ 22 लाख रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। इस अभियान का उद्देश्य हर घर से नियमित रूप से कूड़ा एकत्रित कर उसका वैज्ञानिक तरीके से निपटान करना है। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि स्वच्छता किसी भी शहर की पहचान होती है और इसमें नागरिकों की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कूड़ा इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित समय पर सफाई कर्मचारियों को दें। डीएमसी रणबीर सिंह ने बताया कि इस योजना से शहर में गंदगी और बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकेगा। साथ ही कूड़े के पृथक्करण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि गीले और सूखे कचरे का सही निपटान हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति सुधारने के लिए निर्माण और मरम्मत कार्य जारी हैं, जबकि लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाए जा रहे हैं।