Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
हरियाणा/यूटर्न/25 मार्च। चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति अपने चरम पर पहुंच गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ रूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। बुधवार को सप्तमी तिथि पर मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की आराधना की जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कालरात्रि की पूजा करने से नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है और भय दूर होता है। नवरात्र के चलते मंदिरों में “जय माता दी” और “सांचे दरबार की जय” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया है। रेवाड़ी के बारा हजारी चौक स्थित प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिर को आकर्षक रोशनी और सजावट से सुसज्जित किया गया है, वहीं मां की प्रतिमा का प्रतिदिन विशेष श्रृंगार किया जा रहा है। मंदिर कमेटी के प्रवक्ता कृष्ण कुमार लखेरा के अनुसार, दुर्गा अष्टमी के अवसर पर गुरुवार को विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो प्रसिद्ध शक्तिपीठ दुर्गा मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों से गुजरेगी। शोभायात्रा में मां भगवती की भव्य झांकी, अखंड ज्योत, हनुमान जी, गणेश जी और भगवान शिव की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। पुजारियों ने बताया कि नवरात्र में मां के विभिन्न स्वरूपों की उपासना से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।