Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/25 मार्च। एईएन कॉम्प्लेक्स, लुधियाना में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (URMU) ने रेल प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इसका कारण रेलवे क्वार्टर नंबर 396, कॉलोनी नंबर 10, लुधियाना में अनधिकृत कब्जा है। यह क्वार्टर S&T के कर्मचारी श्री रवि, ESM-1 under SSE S&T LDH को 21/02 को आवंटित किया गया था। जब रवि अपने आवंटित क्वार्टर में गए, तो पाया कि श्री सुनील बजाज, TTE under SS/Ludhiana, जो NRMU यूनियन में पदाधिकारी भी हैं, ने इसे अनधिकृत रूप से कब्जा कर रखा था। सुनील बजाज के पास पहले से ही क्वार्टर नंबर 145/10, कॉलोनी नंबर 12 और 368/L, कॉलोनी नंबर 6 LDH भी आवंटित हैं। रवि के पूछने पर सुनील बजाज ने उन्हें धमकाया। यह कब्जा एक महीने से अधिक समय से जारी है, लेकिन रेल प्रशासन ने इसे खाली नहीं कराया। URMU ने चेतावनी दी है कि यदि क्वार्टर अनधिकृत कर्मचारी से खाली नहीं कराया गया, तो यूनियन रेल प्रशासन के खिलाफ लगातार धरना प्रदर्शन करेगी। आज की गेट मीटिंग मण्डल अध्यक्ष URMU श्री जगदीश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें जसविंदर सिंह, अजीत सिंह, पंकज मोहन शर्मा, प्रदीप तिवारी, दिनकर सिंह, प्रदीप कुमार और नाथ वर राम सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।