Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/25 मार्च। नवरात्रि के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व प्रधान और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान मां भगवती जी के चरणों में नतमस्तक हुए। श्री नवदुर्गा माता मंदिर, सराभा नगर और श्री वैष्णों माता मंदिर, हरनाम नगर में मां भगवती जी की विशाल चौंकियों का आयोजन किया गया था। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक हुए और मां की महिमा का गुणगान किया गया। इस अवसर पर दीवान ने माता जी के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया और मां का गुणगान सुना। दीवान ने माता जी के चरणों में सबके कल्याण की प्रार्थना करते हुए, कहा कि नवरात्रि का त्यौहार सबके लिए खुशियां और तरक्की लेकर आए। उन्होंने भव्य आयोजनों के लिए प्रबंधकों की प्रशंसा भी की। आयोजकों द्वारा दीवान को सम्मान चिन्ह भी भेंट किए गए। वहीं पर, पवन बॉबी और भगत गुरुप्रीत सिंह जी ने मां की सुंदर भेंटों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन अवसरों पर सुभाष दुग्गल प्रधान श्री नवदुर्गा माता मंदिर सराभा नगर, कमल बस्सी, इंद्रजीत टोनी कपूर, मनीष गुप्ता, रोहित शर्मा, अश्वनी गर्ग, दर्शन लाल बवेजा, योगेश आनंद प्रधान श्री वैष्णों देवी माता मंदिर हरनाम नगर, संदीप मदान, मनीष अग्रवाल, प्रथम भाटिया भी मौजूद रहे।