Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
-चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/25/मार्च। थाना सुधार की पुलिस ने 11वीं कक्षा की एक स्कूली छात्रा को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा लड़की की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल अमृतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस के पास दर्ज करवाए गए बयानों में पीड़ित लड़की के पिता ने बताया है कि वह मूल रूप से गांव डिकाना, थाना बड़ौत, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और पिछले करीब 10 सालों से अपने परिवार सहित गांव राजोआणा कलां में गोपी के भट्ठे पर काम करता है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसकी बेटी सरकारी स्कूल बरमी में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। दिनांक 24 फरवरी को सुबह करीब 8 बजे वह घर से स्कूल के लिए गई थी। स्कूल से साढ़े तीन बजे छुट्टी होने के बाद जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं आई, तो परिवार ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उन्हें पता चला कि राजा पुत्र विजय कुमार (निवासी बिहार), जो वर्तमान में राजोआणा कलां में भट्ठे के नजदीक ही रहता है, उनकी लड़की को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। पुलिस ने पिता के बयानों के आधार पर उक्त युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और लड़की की तलाश शुरू कर दी है।