Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
-चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/25/मार्च। नशे के मुकम्मल खात्मे और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए लुधियाना देहाती पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के तहत, अलग-अलग थानों की पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीन व्यक्तियों को सरेआम नशा करते हुए काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा कथित आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इन मामलों के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा की गई करवाई। थाना हठूर: पहले मामले में थाना हठूर के जांच अधिकारी एएसआई (ASI) कुलवंत सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दाना मंडी के अंदर बने वाटर-वर्क्स के पास सड़क किनारे बैठे एक व्यक्ति को नशा करते हुए काबू किया गया। पकड़े गए कथित आरोपी की पहचान संदीप सिंह पुत्र गुरदेव सिंह वासी गांव दीवाना (थाना टल्लेवाल, जिला बरनाला) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। थाना सुधार: दूसरे मामले में थाना सुधार के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह, पुलिस पार्टी सहित नहर पुल सुधार पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने गुप्त सूचना दी कि रविंदर सिंह पुत्र जगतार सिंह वासी हलवारा, जो नशे का आदी है, खेल ग्राउंड सुधार (रोड बोपाराय कलां) के पास बैठकर नशा कर रहा है। सूचना के आधार पर तुरंत छापेमारी करते हुए पुलिस ने उक्त युवक को नशे की हालत में काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ जुर्म 27-61-85 NDPS एक्ट के तहत थाना सुधार में मामला दर्ज किया गया है। थाना सदर: तीसरी कार्रवाई के दौरान थाना सदर जगरांव के मुख्य अफसर इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह अपनी पुलिस पार्टी सहित गांव गालिब कलां के बस स्टैंड के पास गश्त पर थे, जहां चौकी गालिब कलां के इंचार्ज एएसआई जगरूप सिंह भी उनके साथ शामिल हुए। जब पुलिस पार्टी टांडा रोड पर बिजली घर से थोड़ा आगे अनाज मंडी के पास पहुंची, तो एक युवक पेड़ की ओट में बैठकर अपने नशे की पूर्ति कर रहा था। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और हाथ में पकड़ा सामान फेंककर भागने लगा, लेकिन इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने मुस्तैदी दिखाते हुए साथी कर्मचारियों की मदद से उसे मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस द्वारा उक्त आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इलाके में नशा तस्करों और नशा करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस (Zero Tolerance) की नीति अपनाई जा रही है और आम जनता से अपील की गई है कि वे नशे के खात्मे के लिए पुलिस का सहयोग करें।