Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/26 मार्च। लुधियाना के लिए यह बेहद गर्व का क्षण है कि शहर के युवा गायक जसकरण सिंह ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। मात्र 26 वर्ष की उम्र में उन्होंने 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ में बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) कन्नड़ का प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतकर पंजाब का नाम रोशन किया है। उन्हें यह सम्मान कन्नड़ फिल्म “कृष्णम प्रणय सखी” के लोकप्रिय गीत “द्वापरा” के लिए मिला, जो उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा मुकाम माना जा रहा है। जसकरण का सफर संघर्षों से भरा रहा है। करीब आठ साल पहले उन्होंने तमिल सिंगिंग रियलिटी शो में टॉप-4 में जगह बनाकर अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने लगातार तमिल, तेलुगु और कन्नड़ संगीत इंडस्ट्री में मेहनत जारी रखी। भाषा की बाधाओं को उन्होंने कभी अपने रास्ते में नहीं आने दिया और अपनी उच्चारण क्षमता से दक्षिण भारतीय दर्शकों का दिल जीत लिया। इस सफलता का श्रेय वह अपने परिवार, गुरुओं और मेंटर्स को देते हैं। उनका मानना है कि संगीत की कोई भाषा नहीं होती, यह सिर्फ दिलों को जोड़ने का माध्यम है।