Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
जालंधर/यूटर्न/26 मार्च। जालंधर के पीएपी चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आलू से भरी एक ट्राली अचानक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। यह ट्राली करतारपुर से कादियां की ओर जा रही थी और जैसे ही पीएपी चौक के पास पहुंची, तेज मोड़ लेते समय संतुलन बिगड़ गया। भारी लोड के कारण चालक ट्राली पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे वह बीच सड़क पर पलट गई। गनीमत यह रही कि ट्राली में सवार दोनों युवक—मनविंदर और हैप्पी (हैरी)—इस हादसे में पूरी तरह सुरक्षित रहे और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। व्यस्त इलाके में यह घटना होने के बावजूद किसी अन्य वाहन के इसकी चपेट में न आने से बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई करनैल सिंह और हेड कॉन्स्टेबल अनिल कुमार ने तुरंत हालात संभाले और सड़क पर बिखरे आलुओं के कारण प्रभावित यातायात को सुचारू कराया। पुलिस की तत्परता से स्थिति जल्द नियंत्रण में आ गई। हादसे के बाद ट्राली चालकों ने अपने मालिक हरजाप सिंह संघा को सूचना दी। दूसरी ट्राली मौके पर मंगवाई गई, जिसमें बिखरे आलुओं को दोबारा लोड किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि रास्ता जल्द साफ हो और सामान सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच सके।