Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/26 मार्च।पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे “अपराधियों के खिलाफ युद्ध” अभियान के तहत एसएएस नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सब डिवीजन डेराबस्सी पुलिस ने किंग्स वैली सोसाइटी में महिला पर जानलेवा हमले के मामले को महज 48 घंटे में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार 24 मार्च को गुलाबगढ़ रोड स्थित किंग्स वैली सोसाइटी में एक अज्ञात युवक हेलमेट पहनकर एक महिला के घर में घुस गया और तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला को गंभीर कट लगे। इस संबंध में थाना डेराबस्सी में एफआईआर नंबर 126 दर्ज की गई। एसएसपी एसएएस नगर हरमंदीप सिंह हंस के निर्देशों और एसपी डेराबस्सी बिक्रमजीत सिंह बराड़ की निगरानी में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम का नेतृत्व एसएचओ इंस्पेक्टर सुमित मोर ने किया। पुलिस ने तकनीकी और मानव स्रोतों के आधार पर जांच करते हुए आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमेश कुमार निवासी बुधनपुर, सेक्टर-16 पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल तेजधार हथियार और एक्टिवा स्कूटर भी बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में कमरे से छलांग लगा दी, जिससे उसके दाहिने हाथ और पैरों में चोटें आईं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि वारदात के पीछे पैसों का विवाद कारण था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।